किसानों को दी आॅर्गेनिक फार्मिंग की जानकारी ddnewsportal.com

किसानों को दी आॅर्गेनिक फार्मिंग की जानकारी ddnewsportal.com

किसानों को दी आॅर्गेनिक फार्मिंग की जानकारी 

रोटरी पांवटा ने ऑनलाइन जागरूकता शिविर का किया आयोजन, दिया सम्मान

रोटरी क्लब पांवटा साहिब ने पांवटा साहिब के किसानों को अच्छी फसल उगाने और ऑर्गेनिक फार्मिंग के बारे में ऑनलाइन टीवी के माध्यम से जानकारी दी। जिसमें कि 50 किसानों ने भाग लिया। इसमे विशेषज्ञों द्वारा किसानों को विस्तार से बताया कि किस प्रकार आॅर्गेनिक खेती की जा सकती है। उसके उपरांत महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टर डीलर  पोंटा ट्रैक्टर्स और रोटरी क्लब  ने मिलकर किसानों को   सम्मानित किया।इस प्रोजेक्ट के चेयरमैन रोटेरियन  एनपीएस सहोता रहे। इस अवसर पर  रोटरी क्लब प्रधान अरविन्द सिंह मारवाह, प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन एनपीएस सहोता, रोटरी सदस्य रोटेरियन कुलवंत सिंह चौधरी, रोटेरियन गुरप्रीत सिंह, सुमेश वर्मा, महिंद्रा ट्रैक्टर के जिला अधिकारी गौरव ठाकुर, सदस्य अमरीक सिंह, निरंजन

सिंह, बाबू सिंह बाली, सुरेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राममूर्ति, रोट्रेक्ट क्लब के सदस्य दीपिका कपूर, दीप्ति ठाकुर, खुशबू, काजल कश्यप और किसान रणदीप सिंह, सतविंदर सिंह, बाबू चंद, वाहिद अली, सुरेश कुमार, माथु आदि शामिल रहे।